गम्हरिया। स्थानीय मां दुर्गामंडल महिला समूह द्वारा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया में शीघ्र ही एक्सपोर्ट कंपनी खोलेगी। उक्त कंपनी में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के अलावा निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए महिला विकास अध्यक्ष छंदा विश्वास सेन और सचिव रंजल देवी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया के ट्रेनिंग मोड़ के समीप आर एंड सी एक्सपोर्ट कंपनी खोला जाएगा जिसका उदघाटन आगामी दो अप्रैल को राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन के द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो, समीर मोहन्ती, दशरथ गागराई, रामदास सोरेन व पूर्व सांसद सुमन महतो भी उपस्थित रहेंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल कंपनी में विद्यालयों के लिए बच्चों का यूनिफॉर्म और औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों की पोशाक निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। बताया कि प्रथम चरण में करीब 50-60 महिलाओं को उक्त कंपनी में मासिक वेतन के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उसके बाद उत्पादन क्षमता के अनुरूप महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त महिला समूह से करीब 700 महिलाएं जुड़ी है जो कोरोना काल मे भी अपना कार्य कर अपने परिवार को आर्थिक सहयोग की हैं। इस मौके पर सुमन गोड़सेरा, सीमति सोरेन, सोनामुनि बारदा, कविता कुनकर आदि भी मौजूद थी।
No comments:
Post a Comment