गुवा । गुवा, बड़ाजामदा,किरीबुरू एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश व घने कोहरे तथा तेज हवा बहने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में रविवार सुबह से हीं घना कोहरा छाया रहा। बदलते मौसम से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। लगभग प्रत्येक घर में सर्दी-खांसी के मरीज देखने को मिल रहे हैं। किरीबुरु का तापमान अचानक कम हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोहरा छाया रहा। लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहने नजर आए।

No comments:
Post a Comment