Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सिवान में एक साथ उठी भाई-बहन की अर्थी, मां-बाप के चीत्कार सुन रो पड़ा पूरा गांव, Brother and sister's bier arose together in Siwan, the whole village wept after hearing the screams of parents



 बसंतपुर (सिवान)। थाना क्षेत्र के एनएच 227 ए पर मुड़ा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से भाई और बहन की मौत हो गई थी। शुक्रवार को जब एक साथ भाई-बहन की अर्थी उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। शामपुर गांव के सुरेश सिंह के पुत्र आदित्य कुमार और पुत्री मोना कुमारी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जबकि उसकी फुफेरी बहन कन्हौली निवासी प्रमोद सिंह की पुत्री अनु कुमारी घायल हो गई। इस घटना के बाद शुक्रवार को मृतकों के घर शामपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। रिश्तेदार और मित्र घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बढ़ा रहे हैं लेकिन इस घटना ने गांववालों और रिश्तेदारों को भी स्तब्ध कर दिया है। एक ही घर से जब दो अर्थी उठी तो गांव के लोग अपनी आंखों से आंसू रोक नहीं सके।

वहीं, घटना के बाद मृतक के मां-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के चीत्कार से लोगों के दिल दहल रहे हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है।जानकारी के अनुसार शामपुर निवासी सुरेश सिंह की बेटी मोना कुमारी की शादी मई में होने वाली थी। गुरुवार की शाम सुरेश सिंह के पुत्र आदित्य कुमार, पुत्री मोना कुमारी अपनी फुफेरी बहन कन्हौली निवासी प्रमोद सिंह की पुत्री अनु कुमारी के साथ बसंतपुर में खरीदारी करने गए थे। खरीदारी करने के बाद आदित्य और मोना अपनी फुफेरी बहन को कन्हौली पहुंचाते हुए घर जाने के लिए बाइक से आ रहे थे>

 तभी मुड़ा पेट्रोल पंप के पास तीनों सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे में आदित्य कुमार और मोना कुमारी की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि उसकी फुफेरी बहन अनु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज सिवान में चल रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिवान-मलमलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। बाद में अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने पीड़ित परिवार को आपदा कोष से 10 लाख रुपये दिलाने का आश्वासन देकर जाम को हटवाया। गुरुवार रात्रि करीब आठ बजे सड़क से जाम को हटाया गया। वहीं, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU