पटमदा। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पटमदा के माचा स्थित प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा टीवी मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाते हुए।स्कूल के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के विषय में वन विभाग के पदाधिकारी द्वारा जागरूक किया गया।
इस दौरान विद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संजू महतो, द्वितीय कोयल दत्ता, तृतीय ज्योति कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम ने प्रधान शिक्षिका प्रियंका झा, वन विभाग कर्मचारी सुमित पाठक,सहित कई स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment