Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बड़ाजामदा में दो हाईवा में सीधी टक्कर, दोनों चालक घायल || Direct collision between two highways in Barajamda, both drivers injured


गुवा संवाददाता। बड़ाजामदा रेलवे फाटक के आगे हाथी चौक जाने वाले रास्ते पर बुधवार देर रात को दो हाईवा में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हाईवा चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बड़ाजामदा स्थित क्लीनिक पहुंचाया गया। दुर्घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बराईबुरु की ओर से आ रही हाईवा गाड़ी संख्या जेएच 09एजेड 2664 तथा बड़ाजामदा से बराईबुरु की ओर जा रही हाईवा गाड़ी संख्या जेएच02एक्स 5679 मैं आमने-समने टक्कर हो गई। रात होने की वजह से दोनों चालकों के आंख में लाइट पड़ने से उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और दोनों गाड़ियों में आपस में जोरदार टक्कर हो गई। तुरंत ही इसकी सूचना स्थानीय बड़ाजामदा थाना को दी गई। बड़ाजामदा थाना ने घटनास्थल पहुंच मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बड़ाजामदा थाना प्रभारी वासुदेव टोप्पो ने बताया कि घटना के बाद से दोनों गाड़ी के चालक फरार है। गाड़ी मालिक को थाने बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक जांच चल रही है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU