Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

दुआरगुई नाला के दलदल में फसकर एक पशु की हुई मौत || upgradejharkhand


 गुवा - सारंडा जंगल के छोटानागरा पंचायत अन्तर्गत टीएसएलपीएल खदान से नीचे दुआरगुई नाला के दलदल में फंसकर एक पशु की मौत हो गई। पशु तितलीघाट निवासी रामेश्वर बुरमा का था। बाद में ग्रामीणों ने मृत पशु को दलदल से बाहर निकाला। कुछ दिन पूर्व भी तितलीघाट के एक ग्रामीण के पशु की मौत इसी दलदल में फंसकर हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले यहां एक सामान्य नाला था, दलदल नहीं था। पिछले साल बारिश में टीएसएलपीएल खदान का चेकडैम टूट गया था इसकी वजह से लाखों टन फाइन्स बहकर इस नाला में भर गया है जिससे दलदल हो गया है। इसी दलदल में फंसकर ग्रामीणों के पशुओं की मौते हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बहुत मुश्किल से पैसा जमा कर कृषी कार्य के लिए बैल खरीदते हैं और उससे खेती करते हैं। हमारे पशुओं की मौत ऐसे ही होगा तो हम कृषी कार्य कैसे करेंगे ! टीएसएलपीएल खदान प्रबंधन बैल की मौत के बदले नया बैल खरीद कर दे अथवा इसके एवज में मुआवजा दे ताकि वह दूसरा बैल खरीद सकें।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU