गुवा। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर,नोवामुंडी में सत्र-2022-23 का वार्षिक परीक्षा परिणाम (कक्षा अरुण से सप्तम तक) घोषित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के कार्यकारिणी समिति के सचिव रामस्वरूप पोद्दार,कोषाध्यक्षा मालती लागुरी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्या सीमा पालित (गुरु माँ) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें कक्षाबार परीक्षा परिणाम निम्नांकित रहा। कक्षा अरुण से प्रथम दिव्यांशी पाण्डा,द्वितीय दरशिल सांडिल,तृतीय अमित कुमार रहा।
कक्षा उदय से प्रथम प्रतीक पोद्दार, द्वितीय कल्पना पान, तृतीय नीलम कुमारी रही। कक्षा प्रथम से प्रथम विनीता कुमारी,द्वितीय मुस्कान बेहरा, तृतीय प्रियांशु कुमार ठाकुर रहा। कक्षा द्वितीय से प्रथम शिवम यादव,द्वितीय करण कुमार,तृतीय सुभाष बारजो रहा। कक्षा तृतीय से प्रथम सौम्या सिन्हा,द्वितीय शिमला बोबोंगा,तृतीय निखिल तांती रहा। कक्षा चतुर्थ से प्रथम संप्रीति पालित,द्वितीय आराध्या कुमारी,तृतीय प्रियंका कुमारी रही। कक्षा पंचम से प्रथम मनीषा कुमारी पोद्दार,द्वितीय रूपाली दास,तृतीय हबीबा अनवर रही।
कक्षा षष्ठ से प्रथम अराध्या ठाकुर,द्वितीय रानी कुमारी,तृतीय हर्ष प्रसाद रहा। कक्षा सप्तम से प्रथम मिताली प्रधान,द्वितीय अंजली पोद्दार,तृतीय जीया खातुन रही।साथ ही पूरे सत्र में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता(समाचार पत्र डायरी,मासिक गीत डायरी,
चित्रकला प्रतियोगिता,क्राफ्ट प्रतियोगिता,मंच संचालन, भाषण प्रतियोगिता,एकल गीत ,सामूहिक नृत्य शिशु वाटिका विशेष पुरुस्कार)में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सारे भैया बहनों को प्रशस्ति पत्र सह पदक देकर पुरस्कृत किया। कक्षा दशम से आदर्श भैया तनिश अली खान और आदर्श बहन नियति पोद्दार को चयनित कर पुरुस्कृत किया गया।पुरस्कार देने के क्रम में कार्यक्रम समिति के सचिव रामस्वरूप पोद्दार तथा प्रधानाचार्या सीमा पालित ने सारे भैया बहनों साधुवाद दिया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।तत्पश्चात वंदना प्रमुख अंजली दीदी जी द्वारा शांति मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

No comments:
Post a Comment