गुवा। टीएसएलपीएल खदान प्रबंधन द्वारा नक्सल प्रभावित सारंडा के छोटानागरा पंचायत अंतर्गत बहदा गांव में स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से टीएसएलपीएल के सीएसआर पदाधिकारी अशोक कुमार सोनी मौजूद थे। उन्होंने बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी।
इस दौरान कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूली बच्चों के बीच 50 पीस स्कूल बैग, 160 कॉपी, 50 पीस ड्राइंग कॉपी, 50 पीस रंग सेट, रबर-पेंसिल आदि चीजों का वितरण किया गया। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आये। मौके पर मुंडा रोया सिद्धू, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मछुआ चाम्पिया, उपाध्यक्ष आर सुरीन, पूर्व वार्ड सदस्य कामेश्वर माझी, शिक्षक अर्जुन महतो मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment