पटमदा। अमृत ग्राम विकास द्वारा अयोजित नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प ओड़िया पंचायत (प्राथमिक विद्यालय) में कराया गया। जिसमें कुल 160 ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच करवाया गया। शिविर में डॉ ओमप्रकाश, डॉ आदित्य कुमार एवं डॉ देव सिंह ने इलाज किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अमृत ग्राम विकास के कोषाध्यक्ष विशाल महतो (संरक्षक), अखिलेश सिंह (संरक्षक), सुकांत बारी (अधिवक्ता), रामबहादुर सिंह(संरक्षक), मनीष महतो, अनीश महतो ने द्वीप जलाकर किया। जिसमें पंचायत कि मुखिया सावित्री सिंह, उपमुखिया सहदेव महतो, पूर्व मुखिया बेला रानी सिंह, पूर्व प्रमुख पूर्णिमा पावारी तथा ओड़िया पंचायत के प्रधान अनिल महतो, बलराम सिंह, मंसाराम पावारी, मोतीलाल मुर्मू, विजय मुर्मू, मथन महतो आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment