गम्हरिया। "हिंदू नववर्ष" विक्रम संवत 2080 के अवसर पर भव्य "रागारंग कार्यक्रम" का आयोजन "मंगलम सिटी, आदित्यपुर" किया गया। प्रभु की आराधना व सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामनाओं के साथ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना, नृत्य नाटिका के साथ-साथ मनभावन "संगीत संध्या" व मनभवन संगीत का आयोजन "सुर-मंगलम" समुह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को स्मृति स्वरूप "रामायण" भेंट की गई। "हिन्दू नववर्ष" के अवसर पर सबों का मूँह मीठा भी करया गया। खास कर के छोटे-छोटे बच्चे, बच्चियाँ, माता, बहनें, गायक कलाकार और उपस्थित दर्शकों ने इस "नववर्ष कार्यक्रम" को यादगार बना दिया। "जय श्री राम" के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



No comments:
Post a Comment