इस दौरान किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने होली पर्व के महत्व को रखते हुए कहा की रंगों का त्योहार होली मुख्य रूप से सत्य की विजय और असत्य की हार को प्रदर्शित करती है।
जिससे हम सब को अपने बुराई को त्याग कर अच्छाई को आत्मसात करने का प्रेरणा देती है। तत्पश्चात किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर व अन्य पदाधिकारियों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों को मिठाई खिलाया।
इस दौरान मौके पर किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का, थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई धनंजय सिंह,एसआई परेश रजवार, गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी, महाप्रबंधक एनके झा, महाप्रबंधक श्रीमंत नारायण पंडा, सीआईएसएफ के कमांडेंट राकेश चंदन व गणमान्य लोगों में नाजिर खान, राजेश सिन्हा, विनोद सिंह, मुन्ना प्रसाद,कपिलेश्वर दोंगों, सैय्यद राजू, संतोष ठाकुर सहित उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment