जमशेदपुर। इनरव्हील क्लब जमशेदपुर ईष्ट ने सड़क सुरक्षा के लिए बच्चों को जागरूक किया। क्लब ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती कदमा के बच्चों को सड़क सुरक्षा अधिकारी के सहयोग से सड़क सुरक्षा के नियम को पालन करने के लिए जागरूक किया,और सड़क दुर्घटनाग्रस्त लोगों को मदद करने के लिए जागरूक किया और सरकार द्वारा मिलने वाली मदद की जानकारी दी।
इस प्रोजेक्ट को समन्वित करने मे क्लब की पूर्व अध्यक्ष रेखा झा का बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। स्कूल के प्रधानाध्यापक गोपेश्वर ठाकुर के अथक प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाना आसान हो गया। आरटीओ अधिकारियों के द्वारा बच्चों के बीच प्रश्न उत्तर सत्र चला, जिसमें बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया,और मन में उठने वाले तरह तरह के सवाल की जानकारी ली।
मौके पर सड़क सुरक्षा से संबंधित एक रैली भी निकाली गई। जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश कुमार, नवीन कुमार, अजय कुमार ने बच्चो और वहां उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे मे काफी विस्तृत जानकारी दी।मौके पर क्लब की अध्यक्ष अर्चना, सचिव मधुमीता सन्याल, पूर्व अध्यक्ष रेखा झा,और पूनम वर्मा उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाई।


No comments:
Post a Comment