Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ, Navratri begins with Kalash Sthapana



गुवा। गुवा थाना क्षेत्र के योग नगर स्थित बसंती मां दुर्गा पूजा कलश स्थापना के साथ नवरात्र आज से शुरू हो गई है। पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। इस नवरात्र पर श्रद्धालु पूरे 9 दिन तक फलाहार करेंगे। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापना की। साथ ही दुर्गा मंडप में भी कलश की स्थापना श्रद्धालुओं ने की। तथा मां दुर्गा की पाठ की गई। वहीं गुवा से मनोहरपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी कलश स्थापना की गई। 


साथ ही आज नवरात्रि के पहले दिन महिलाओं ने कारो नदी के तट से कलश में जल भरकर माथे पर उठा कर मंदिर में कलश स्थापना किया। कलश स्थापना के नवमी पर कुंवारी नौ कन्याओं को माता दुर्गा के रूप में पूजा कर भोजन कराया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि नवरात्र करने वाले श्रद्धालु श्रद्धा मनसे नवमी पर नौ कन्याओं का पूजन कर एवं भोजन कराया जाता है तो माता रानी उसे सुख समृद्धि एवं धन वैभव से उसके घर भर देता है।

 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.