गुवा। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के तत्वावधान में नोवामुंडी ब्लॉक परिसर में प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा की अध्यक्षता में बीमा क्लेम जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 18 से 70 वर्ष के व्यक्ति 20/- रू का प्रीमियम देकर 2 लाख रू का बीमा से जुड़ सकते है और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 आयु वर्ग के व्यक्ति सालाना 436/- रू का प्रीमियम देकर 2 लाख का बीमा कर सकते हैं।
जिसकी राशि बैंक से कटवाकर दोनों योजना में महिला एवं पुरुष बीमा का लाभ सकते हैं। उनके बैंक खाता से प्रत्येक वर्ष 25 से 31 मई के बीच उनके बैंक खाते से प्रीमियम कट जाएगी। जिसका मृत्यु होने की स्थिति में 30 दिनों के अंदर बीमा दावा करना अनिवार्य है, ताकि बीमा कंपनी दावा भुगतान समय पर कर सके। अंत में सभी के साथ शपथ लिया गया। शिविर में बैंक ऑफ इंडिया नोवामुंडी के शाखा प्रबंधक विकास कुमार साहू, जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रकाश हेस्सा, अंचल बड़ा बाबू रंजित गोप, प्रखंड नजीर दीनबंधु नायक, बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर श्रीमती उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment