गुवा। डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में अभिभावको की मांग एवं बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए विद्यालय में फीस जमा करने की व्यवस्था को ऑनलाइन किया गया है। इस अवसर पर डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन फीस जमा किए जाने की प्रक्रिया का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर डीएवी गुवा में नामांकन लेने वाले बच्चो में पूर्ण उत्साह देखा गया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि आए दिन अभिभावकों को लंबी लाइन में खड़ा होकर फीस जमा करनी पड़ती थी, जबकि अब अभिभावक अपने सुविधानुसार कम समय में अविलंब फीस जमा कर सकते हैं । इस प्रक्रिया से जुडे लोगो के प्रति प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बैंक ऑफ इंडिया गुवा के वरीय प्रबंधक सुदीप सिंकू को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सकारात्मक सहयोग एवं प्रयास से उक्त व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू होने पर प्राचार्य डा मनोज कुमार ने सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी एवं कार्मिक विभाग उप महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा के योगदान को सराहा। ऑनलाइन प्रक्रिया फीस को क्रियान्वित किए जाने में डीएवी गुवा के कार्यालय में सेवारत वरीय कर्मी प्रभुकेश्वर पंडित,शांतनु मल्लिक एवं संजीव सिन्हा का अग्रणी योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment