उन्होंने आयोजन कर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य भर के सिने कलाकारों का संगम इस समारोह में होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास भी क्षेत्रीय फिल्मों का विकास करना है। फ़िल्म निर्माताओं एवं कलाकारों को हर संभव सहयोग देकर विकास में सहयोग करना है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राजद प्रदेश सचिव अर्जुन प्रसाद यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई, वकील सोरेन आदि ने भी समारोह को संबोधित किया।
कार्यक्रम में श्रेष्ठ कलाकारों को मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संथाली फ़िल्म निर्माता सह आयोजक अनंत कुमार मुर्मू ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में पहुंचे फ़िल्म कलाकारों की
ओर से संगीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। इस दौरान संथाली फ़िल्म के कलाकार अभिनेता डॉक्टर टुडू, दु:शासन महतो, स्टीफन टुडू, जीतराय मार्डी, लोगेन मार्डी, स्टार पूर्ति, दशमत हांसदा, बीपी सिंह बोयपाई, राम मार्डी, श्याम बोबोंगा, राजकुमार पूर्ति, शिबोन मरांडी, बापी काल्हा, राज पूर्ति, राखाल सोरेन, प्रिंस, अभिनेत्री चंदिनी पारेया, सोनी मुर्मू, फूलमति सिरका, अक्षय सिंह, दीपा सिंह, पुष्पा सवैया, दीपिका हेस्सा, सोनिया, प्रंजलि, संजय एंड ग्रुप आदि को सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment