गम्हरिया। कांड्रा थाना अंतर्गत हुदू पंचायत के शारदाबेडा गांव में बीते मंगलवार की देर रात कटहल पेड़ को लेकर आपस में दो व्यक्तियों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें सोनिया मुंडा नामक व्यक्ति ने कोंदा मुंडा को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि कटहल को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान सोनिया मुंडा टांगी लेकर आया और कोंदा मुंडा पर वार कर दिया जिससे वहीं उसकी मौत हो गई। आरोपी मारने के बाद जंगल की ओर भाग गया। फिलहाल पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

No comments:
Post a Comment