गम्हरिया। सिंहभूम क्षत्रिय महासभा के गम्हरिया इकाई की ओर से सन 1857 गदर के महानायक क्रांतिकारी वीर महाराजा अर्जुन सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर गम्हरिया के झुरकुली गांव स्थित शिव दुर्गा-हनुमान मंदिर परिसर में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर सदस्यों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासभा के अध्यक्ष नव कुमार सिंह ने कहा कि महाराजा अर्जुन सिंह को विगत तीन मार्च 1890 को उत्तर प्रदेश के बनारस जिले के कारागार में अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। वे वीरता और साहस की प्रतिमूर्ति थे। इस मौके पर सचिव सुजान ठाकुर, अमित सिंहदेव, दुर्गाचंद्र ठाकुर, अजीत चंद्र ठाकुर, प्रकाश शेखर, तपन ठाकुर, मानिक ठाकुर, ज्योति सिंह, अजय ठाकुर, गोपाल सिंह, अरविंद ठाकुर, भागवत सिंह, देवासी सिंह, ठाकुर अर्णव सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment