Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को अंचल कार्यालय ने रोका, Circle office stopped illegal construction work on government land

गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दिंदली मौजा के कल्पनापूरी में अनाबाद बिहार सरकार का ज़मीन अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्माण कार्य किए जाने की सूचना के बाद गम्हरिया अंचल के सीआई मनोज कुमार सिंह ने उक्त निर्माण कार्य को बंद कराया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल्पनापुरी की उक्त सरकारी भूमि खाता नंबर 308, प्लॉट संख्या 915 पर अवैध निर्माण कार्य शुरू किए जाने की सूचना गम्हरिया अंचल कार्यालय को प्राप्त हुई थी। उसके बाद अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने तत्काल अंचल निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कराए जाने का निर्देश दिया। सीओ के निर्देश के बाद अंचल निरीक्षक ने स्थल पर जाकर उक्त निर्माण कार्य को बंद कराया। सीआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसी पिंटू सिंह नामक व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर कार्य कराया जा रहा था, जिसे आदित्यपुर पुलिस के सहयोग
से रोका गया है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU