बहरागोड़ा। सात दिवसीय श्री चैतन्य चरित अमृत पाठ एवं व्याख्यान का नवदीप धाम से आए पाठक सुमन जाना एवं उनके संगीत दल ने किया। 23 मार्च को पाठ के विश्राम दिवस में हजारों भक्तों का समावेश हुआ। सभी का दिल सुमन जाना ने जीत लिया। रात्रि को पाठ के समाप्ती के पश्चात भक्तों को प्रसाद सेवा भी कराया गया। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गोपीबल्लबपुर के श्रीकृष्ण केशवानंद देव गोस्वामी के बहन सुश्री पूर्णिमा देवी, शिवराम आश्रम तुलसी बनी के स्वामी आनंद ब्रह्मचारी ,शंकर गोस्वामी समेत चाकुलिया मनुषमुरिया ,सालदोहा, बहरागोड़ा, गोपीबल्लवपुर , आसपास के गांव से अनेक भक्तों का उपस्थिति देखने को मिली। इस आयोजन में अमिय कुमार भोल,राधारमण महाकुड़, सुमंत घटवारी ,देवेश वेज ,अंजन भोल समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई।
दिनांक 24 मार्च को ब्रह्म मुहूर्त में अष्टम प्रहर नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया एवं दूसरे दिन दधी महोत्सव के बाद सभी भक्तों को प्रसाद भी खिलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के बीच 2 दिन 19 एवं 24 मार्च को गोपीबल्लबपुर के प्रभुपाद कृष्ण केशवानंद देव गोस्वामी शताधिक शिष्यों को दीक्षा देंगे।
No comments:
Post a Comment