Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सेल के खान समूहों के लिए निकाली गई बहाली, Restoration done for mine groups of SAIL

गुवा। सेल, बीएसएल की झारखंड खान समूह की खदानों में विभिन्न पदों के लिए सेल प्रबंधन द्वारा निकाली गई बहाली का झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरू के महामंत्री राजेन्द्र सिंधिया ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सेल, बीएसएल ने 15 मार्च 2023 को झारखंड खदान समूह तथा किरीबुरु, मेघाहाताबुरु, गुवा, चिड़िया (मनोहरपुर) के लिए कुछ पद की बहाली निकाली है। जिसमें अस्पताल के ई-3 पद के लिए तीन डॉक्टर जिसमें एनेस्थेसिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ और शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं। 

इसके अलावे मेडिकल ऑफिसर एमओ (इ-1) के लिए 02 पद, मेडिकल ऑफिसर ओएचएस (इ-1) के लिए 01 पद, मैनेजमेंट ट्रेनिज (इ-1) के लिए 03 पद,ऑपरेटर कम टेक्नीशियन ट्रेनिज (एस-3) मेकैनिकल-16, इलेक्ट्रिकल में 16, सिविल में 4, माइनिंग फोरमैन (एस-3) मे 09 पद, सर्वेयर (एस-3) मे 06 पद, माइनिंग मेट (एस-1) ग्रेड मे 20 पद, एसीटीटी (एस-1) हेवी मोटर वाहन चालक के 34 पदों के लिए बहाली निकाली है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 25 मार्च से 15 अप्रैल 2023 तक है। 

इसका साक्षात्कार मई से जून माह 2023 में होगी। राजेंद्र सिंधिया ने ऐसे बहाली में खदान से प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगारों, सेलकर्मियों के आश्रितों, स्थानीय दुकानदारों व बेरोजगारों को विशेष प्राथमिकता देने की मांग की है। उन्होंने विभिन्न विभागों में अन्य गैर टेक्नीशियन के तमाम खाली पदों को भी अविलम्ब भरने हेतु भारी तादाद में बहाली निकालने की मांग की है। जैसे रासायनिक लैब, भू-गर्व, स्कूल, प्रशासनिक व कार्मिक, वित्त समेत अन्य विभागों में भी कर्मियों की भारी कमी है। इसे नजर अंदाज ना किया जाए। सेल की बीएसएल प्रबंधन इन विभागों की खाली पदों को भी भरे, ताकि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हो और सेल और ऊंचाइयों तक पहुंच सके।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.