जमशेदपुर। शोभा सहाय ट्रस्ट द्वारा स्लम बस्ती के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। सभी बच्चों ने टेस्ट में पास किया । उस खुशी में शोभा सहाय ट्रस्ट के तरफ से सारे बच्चों के लिए एक पार्टी साकची जे. के. रेसिडेंसी होटल मे रखा गया। जो की अमरप्रीत सिंह काले के सहयोग से सफल हुआ। ये ऐसे बच्चे हैं जो इतनी कम उम्र में ही संघर्ष कर रहे हैं पढ़ने के लिए इनके पास ना ही पैसा है और ना ही कोई साधन है।
ये बच्चे ना ही कभी कोई बड़े होटल मे गए थे और न कभी उन्होंने ऐसा सोचा था। शोभा सहाय ट्रस्ट कि पूरी टीम प्रयास कर रही है इन बच्चों के अच्छे भविष्य बनाने लिए, ताकि ये भी हम सब की तरह एक सफल जिंदगी जी पाए और आप सबसे भी अपील है कि यदि आप सब भी इस नेक कार्य से जुड़ना चाहते हैं तो हमें सहयोग करें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिथि अमरप्रीत सिंह काले, जय प्रकाश, खुशबू सहाय, मधु, किशोरी, नवदीता,चंदनारानी, गौरी, संतोष, नितेश, हर्ष, बिकेश ट्रस्ट के बाकी और कार्यकर्ता जुड़े थे।

No comments:
Post a Comment