Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर जारी, अबतक 14 लोगों ने तोड़ा दम, Poisonous liquor continues to wreak havoc in Motihari, so far 14 people have died



मोतिहारी । मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर जारी है। संदिग्ध परिस्थितियों में मरनेवालों की संख्या चौदह पर पहुंच गई है। चार दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी के जहरीली शराब पीने की आशंका है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जांच के आदेश दिए हैं। सदर व अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित गांवों में जाकर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित गांवों में भेजी गई है। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में शराब पीने के मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुई मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के तुरकौलिया में चार, सुगौली में पांच, पहाड़पुर में दो और हरसिद्धि में तीन लोगों की जान संदिग्ध परिस्थितियों में गई है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.