हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल और फैंस के फेवरेट रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। आलिया ने दिन की शुरुआत रणबीर के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए की। वहीं, अपने दिन को और यादगार बनाने के लिए इस कपल ने एक दूसरे के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया। शाम को इस कपल को बाहर जाते देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें क्लिक करने की कोशिश की, जिनके सामने ही आलिया ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है।
आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल, 2022 को लव मैरिज की थी। इसके कुछ ही महीनों बाद एक्ट्रेस ने राहा नाम की बेटी को जन्म दिया। जिंदगी के इतने अहम पलों के बाद शुक्रवार की शाम दोनों को साथ देखा गया, जहां उन्हें देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। आम जनता तो आम जनता, पैपराजी भी उन्हें देख उनकी फोटो लेने से खुद को रोक नहीं पाए। रणबीर और आलिया इस दौरान काफी खुश नजर आए। उन्होंने खुले दिल से पैपराजी का स्वागत किया।

No comments:
Post a Comment