गम्हरिया। दक्षिण-पूर्व रेलवे के गम्हरिया-सीनी रेलखंड पर पड़े अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। बताया गया कि इस मार्ग के रायबासा फाटक के पोल संख्या 262/14-12 के पास युवक की अज्ञात शव को देखकर रेलवे पुलिस को ग्रामीणों ने मामले की सूचना दी। शव को देखने से प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। गम्हरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment