Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

43वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एचसीवीएम कांड्रा में किया वृक्षारोपण, On the occasion of 43rd Foundation Day, BJP workers planted trees in HCVM Kandra



गम्हरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर विगत 6 अप्रैल से आगामी 14 अप्रैल तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रधान के नेतृत्व मे कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो ने कहा कि स्थापना दिवस के निमित 'गांव-गांव चलो, घर-घर चलो' आभियान के तहत केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को हर गांव में जाकर ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा।

साथ ही, कई जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री संतोष साह, जिला मंत्री किशन प्रसाद, मुन्ना मंडल, मीडिया प्रभारी कामदेव महतो, सोशल मीडिया प्रभारी अशोक साहू, आशु प्रमाणिक, सुधीर महतो, सुनील मंडल, विजय सिंह, बीएन सिंह, सचिन साहू, सुधीर महतो, अनिल महतो, दुर्गा दास, रमेश राव, श्याम बाबू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.