हाता। रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलित प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर, प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार और सभी व्याख्याताओं के कर कमलों द्वारा किया गया। एन एस एस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ भूपेश चांद ने भीमराव अंबेडकर के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कांडारी महाली,शंकरी गागराई,लित्यमा भकत,विकेश भकत,सायन मुखर्जी, गीता, सलोनी, जयंती, निर्मला,हसीना इत्यादि विद्यार्थियों ने भी भीमराव अंबेडकर के संदेश और जीवनी पर अपना वक्तव्य रखा। इस कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्नेहा विश्वकर्मा ने किया।

No comments:
Post a Comment