लखनऊ। माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और आमजन में दहशत का माहौल है। इस हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गयी है।
वहीं, अब प्रयागराज प्रशासन ने एहतियातन तौर पर निर्णय लेते हुए पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। इसके अलावा सीएम योगी की हाई लेवल बैठक के बाद 17 पुलिस वालों कों ससपेंड किया गया है। ये सभी 17 पुलिसकर्मी अतीक की सुरक्षा में तैनात थे।
दोनों भाईयों की थाने के आसपास के इलाके में ही हत्या की गई है। इस घटना में एक कांस्टेबल को भी गोली लगने की सूचना है। वहीं, हत्या की इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स में से तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या की इस घटना को अत्याधुनिक हथियारों से अंजाम दिया गया है।
No comments:
Post a Comment