Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित, District Congress Committee pays homage to Dr. Bhimrao Ambedkar on his birth anniversary.


 

गम्हरिया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती पर छोटा गम्हरिया स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकान्त झा ने कहा कि डॉ0 आंबेडकर के कुशल नेतृत्व में भारतवर्ष का बना संविधान विश्व मे सर्वोत्तम माना जाता है। उन्होंने लोगों से उनके द्वारा बताए गए  मार्ग पर चलने की अपील किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजक समाज के संरक्षक राजू रजक ने डॉ0 भीमराव की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वजीर खान, विनोद कुमार राय, वासुदेव रजक, नित्यानंद रजक, श्याम सुंदर मालाकार, मंजू देवी, बबिता देवी, सूरज रजक, संजय रजक, देवेंद्र कालिंदी, चंद्रवती देवी, ललिता देवी, मेघु रजक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.