गुवा। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का 6 अप्रैल 2023 को चेन्नई अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन होने पर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में आज शुक्रवार को शोक सभा आयोजित की। जिसमें प्रधानाचार्य सीमा पालित सहित आचार्य दीदी एवं भैया बहन ने दो मिनट का मौन रखा एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे विद्यालय परिवार ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की एवं उनके परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

No comments:
Post a Comment