Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नेहरू युवा केन्द्र सरायकेला में डॉ0 भीमराव अंबेडकर कि जयंती मनाई गई, Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary was celebrated at Nehru Yuva Kendra Seraikela,


 

गम्हरिया। देश के संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर प्रखंड के कई स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र सरायकेला के सौजन्य से संत कबीर सेवा संस्थान की ओर से गम्हरिया के धीराजगंज स्थित संस्कारोदय अकादमी में भारत रत्न बाबा साहब की डॉ0 भीमराव अंबेडकर कि जयंती मनाई गई।

इस मौके पर संस्थान के निदेशक दिग्विजय भारत समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने बाबा साहेब  तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर निदेशक दिग्विजय भारत ने सभी को बाबा साहेब के जीवन से सीख लेने की अपील किया। इस मौके पर संस्थान के जिला युवा समन्वयक अमित कुमार, मोनिका कुमारी, रूबी कुमारी, पूजा कुमारी, सुमन माया, गौतमी, संजना, संगीता सतपथी आदि उपस्थित थे। गम्हरिया के जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल में डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठ के छात्र गणेश मुखी ने किया। इस दौरान बच्चों द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जीवनी की जानकारी देते हुए संविधान के निर्माता के रूप में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय   के सचिब डॉ0 संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव, उप प्राचार्या वंदना सिंह समेत सभी शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे। वहीं, भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ की गम्हरिया स्थित केंद्रीय कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 परमानंद मोदी, डॉ0 नथुनी सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, लखीपति महतो, हरप्रीत कौर, महावीर महतो, डीके कुमार, रविंद्र प्रसाद ठाकुर, लोकनाथ हेम्ब्रम, शिवाजी महतो, सावन मिश्रा आदि सदस्य उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.