Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झींकपानी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बने सिकुर गोप, काफी दिनों से खाली था पद, Sikur Gop became Jhinkapani Block Congress President, the post was vacant for a long time


 चाईबासा। झींकपानी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिकुर गोप को बनाया गया है। विदित हो कि झींकपानी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन गौड़ का निधन के उपरांत प्रखंड अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। जिसके बाद सिकुर गोप को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अनुमोदन उपरांत झींकपानी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

बुधवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में जिला कांग्रेस कमेटी , प. सिंहभूम के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने सिकुर गोप को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई दी। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , जिला प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा , भारत यात्री, लक्ष्मण हांसदा , जिला सचिव संतोष सिन्हा , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैंया , सिंगराय गोप , सुशील हेस्सा , नंदलाल गागराई , मंत्री गोप , जुम्बल सुंडी , राज गोप , विवेक खलखो, अमित कुजुर, महावीर मिंज , जनार्दन गोप , सुशील दास आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.