Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज में एक अलग पहचान व मुकाम हासिल कर सकती है : सुमन महतो, Women can achieve a different identity and status in the society by being self-reliant: Suman Mahato,



गम्हरिया। आत्मनिर्भर होकर महिलाएं समाज में एक पहचान और मुकाम हासिल कर सकती है। महिलाएं आत्मनिर्भर होकर परिवार और समाज का ख्याल रख सकती है। उपरोक्त बातें जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो ने रविवार को गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रेनिंग मोड़ में महिला विकास संगठन की ओर से खोले गए आर एन्ड सी एक्सपोर्ट कंपनी के उद्घटान के मौके पर कही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद सुमन महतो व विशिष्ट अतिथि महिला संमाजसेवी सह उद्यमी जलपा पारिख ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर विधिवत उक्त कंपनी का उद्घाटन किया। 

जिले के गम्हरिया क्षेत्र में संचालित मां दुर्गा महिला समिति जिले की पहली महिला समिति है जो अब एक्सपोर्ट कंपनी के रूप में पहचान बना रही है। इस मौके पर महिला उद्यमी पारिख ने भी इस कंपनी के विकास में हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। महिला विकास संगठन की अध्यक्ष छंदा विश्वास सेन तथा सचिव रंजल सिंह से बताया कि प्रारम्भ में कंपनी में स्कूली बच्चों तथा कंपनी के कर्मचारियों के लिए पोशाक तथा खिलौना निर्माण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि इस कंपनी के माध्यम से 500 महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो सके ताकि वे आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार व समाज मे अपनी अलग पहचान बना सकें। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.