Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa छोटानागरा थाना के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का जवान घायल IED blast during search operation in Chotanagrah police station forest, Cobra soldier injured

 


Guwa (Sandeep Gupta)  पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना के सारंडा जंगल से बड़ी खबर सामने आई है. यहां नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया. इस घटना में सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन का एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची भेजा गया है. उन्हें रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा.


मिली जानकारी के अनुसार, सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सुरक्षा बलों की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन कर रही थी. जैसे ही जवान आगे बढ़े, पहले से बिछाकर रखे गए आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया,जिसकी चपेट में एक जवान आ गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.अन्य जवानों ने तत्काल घायल साथी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची रवाना किया गया.


बताया जा रहा है कि सारंडा क्षेत्र में नक्सली लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इस तरह के विस्फोटक लगाकर रखते हैं.हाल के दिनों में सुरक्षाबलों को अभियान में सफलता भी मिली है, जिससे बौखलाए नक्सली इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है.सुरक्षा बलों द्वारा पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नक्सलियों की मौजूदगी को खत्म किया जा सके.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.