गुड़ाबांदा। गुड़ाबांदा प्रखंड की बनमाकड़ी पंचायत के बनमाकड़ी हाट मैदान में झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन बहरागोड़ा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे। विधायक ने सभी झामुमो के चयनित पंचायत कमेटी को माला पहनाकर स्वागत किया और हेमंत सोरेन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ साथ अब तक किए गये कार्यों लोगों के समक्ष रखकर जागरूक करने की बात कही है।
पंचायत कमिटी पदाधिकारी-अध्यक्ष पदमोलचन बेरा, उपाध्यक्ष आनंद सोरेन, उपाध्यक्ष शिव शंकर बेरा, सचिव शत्रुघ्न नायेक, सह सचिव तापस दास , सह सचिव टुटुल नायेक, कोषाध्यक्ष रिंकु प्रधान को चुना गया।
मौके पर केन्द्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,ललीत मांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष श्यामपदो टुडू, देवदत्त गिरी, पूर्व जिला परिषद सदस्या बेलबुती मुर्मू,बिनोद कुमार बागाल,साकिला हेम्ब्रम, तोड़ो किस्कू,कालिपदो साव,बिमल बारीक,रिंकु प्रधान,पदमो बेरा समेत अन्य उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment