गुवा । ईद उल अजहा के मौके पर गुवा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न मस्जिदों तथा ईदगाह में नमाज पढ़ी गई। उसके बाद लोग एक दूसरे के गले मिले। बकरीद की नमाज गुवा रेलवे मार्केट स्थित मस्जिद मैं बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे के गले मिले और बधाईयां दी।
इस मौके पर पर्याप्त संख्या में हर मस्जिदों के पास पुलिस किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव मजिस्ट्रेट की ड्यूटी में दिल बहादुर व जवानों को तैनात किया गया था।जबकि बड़ाजामदा के मस्जिद में किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, बड़ाजामदा थाना प्रभारी वासुदेव टोप्पो व पुलिस के जवान मौजूद थे। इस नमाज में समुदाय के सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment