Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम कर महाप्रभु भाई, बहन संग पहुंचे अपने घर, किया गया भव्य स्वागत,. Mahaprabhu reached his home with brother and sister after resting in Mousibadi for nine days, grand welcome

 


गम्हरिया।बीमार पड़ने के बाद नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम करने के बाद शनिवार को उल्टी रथयात्रा आयोजित कर महाप्रभु जगन्नाथ को अपने घर लाया गया। भाई बलराम व बहन सुभद्रा के साथ अपने घर वापस पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने उनकी आरती उतारकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सार्वजनिक रथ यात्रा कमेटी की ओर से बड़ा गम्हरिया स्थित मंदिर से भव्य रूप से सजाए गए रथ पर भगवान जगन्नाथ को उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रखकर उनकी पूजा अर्चना कर विदा किया गया।

 इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसके आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, सचिव अरुण बेज, कोषाध्यक्ष प्रेमेंद्र नाथ पाल, वरुण दास, जगन्नाथ कुंडू, संजय मंडल, सीताराम बेज, संजय दास, भैरव प्रमाणिक। समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा। वहीं, कांड्रा  में भी वापसी रथयात्रा निकालकर महाप्रभु को बानाडूंगरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर लाया गया। महाप्रभु के स्वस्थ हिकर भाई व बहन के साथ अपने घर वापस आने पर भव्य स्वागत किया गया।

 महिलाओं ने उनकी आरती उतारकर विधिवत पूजा पाठ कर घर मे लाया। इसके आयोजन में कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, पूर्व उप प्रमुख मनोज महतो, समाजसेवी लालबाबू महतो, राम महतो, विजय महतो, राजू महतो, आशीष महतो, जीतेन महतो, रामचरण शर्मा, बप्पा पात्रा आदि का प्रमुख योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU