गुवा । रथयात्रा के आठवें दिन मंगलवार देर शाम को गुवा विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन की दी प्रस्तुति। यह भजन संध्या रात 10:00 बजे तक चलता रहा तथा महाप्रभु जगन्नाथ जी की आरती के बाद भंडारा का आयोजन कराया गया।
सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जगन्नाथ भंडारा में शामिल होकर तरह तरह के पकवानों का आनंद उठाया। मौसी बाड़ी में भंडारा का आयोजन गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सीके मंडल, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी तथा समाजसेवी एस राय चौधरी के द्वारा आयोजन किया गया।
पुजारी जितेंद्र पंडा ने कहा कि आज बुधवार को बाहुडा रथयात्रा कर भगवान जगन्नाथ ,बलभद्र एंव देवी सुभद्रा गुवा रामनगर स्थित जगन्नाथ मंदिर तक प्रस्थान शाम को करेगी। वहीं बाजार स्थित श्री राम मंदिर में भी प्रत्येक दिन महाप्रभुओं को भोग लगा कर भंडारा का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें छोटे छोटे बच्चें शमिल होकर एकत्रित महाभोग क़ा आनंद उठाते नजर आए।



No comments:
Post a Comment