उन्होंने मिशन इंडिया के उद्देश्य और मूल बातों पर की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि किस तरह विद्यार्थी तेज गति वाले इंटरनेट की सुविधा को प्राप्त कर सकते हैं और अपने शैक्षणिक गतिविधियों में भी उसका सकारात्मक उपयोग कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया से जुड़े हुए महत्वपूर्ण सुविधाओं को भी विद्यार्थियों को बताया गया। इस तकनीक से समाज और प्रशासन को क्या-क्या लाभ मिल रहे हैं इस विषय पर भी चर्चा की गई ।
अंत में विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया । कॉलेज के चेयरमैन राम बचन ने कहा कि आवश्यकता है कि हर विद्यार्थी डिजिटल इंडिया के माध्यम से आधुनिक तकनीकी गतिविधियों से जुड़े और शैक्षणिक परिदृश्य में इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें।

No comments:
Post a Comment