Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गम्हरिया लैम्पस की चुनावी प्रक्रिया शुरू, सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, Election process of Gamharia Lamps begins, unopposed election fixed for all posts

गम्हरिया। सहायक निबंधक सहयोग समितियां सरायकेला के निर्देशानुसार गम्हरिया लैम्पस का चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो  गई है। इस चुनाव के लिए विगत दो जून को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। उसके बाद सदस्यों द्वारा दर्ज कराए गए आपत्ति का निष्पादन कर विगत 9 जून को वैद्य मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। इस चुनाव के लिए 23 जून को प्रारम्भ हुए नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन था।

लैम्प्स के शाखा प्रबंधक राजू गिरी ने बताया कि नाम वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार विरंग जामुदा ने नामांकन किया है जबकि कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों के लिए भी नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस प्रकार सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। उन्होंने बताया कि सम्भावित चुनाव की तिथि आगामी 19 जुलाई को तय की गई थी। इस कारण सभी पदों के विजेताओं की विधिवत घोषणा उसी दिन की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.