इस अवसर पर परिचर्चा में शामिल होते हुए अतिथियों प्रतिभागियों ने सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रम के संपूर्ण क्रियान्वयन हेतु सरकार के साथ-साथ सभी सामाजिक संगठनों व समाज के हर स्तर से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। वक्ताओं का मानना था कि सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को झारखंड के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले विकलांगो तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उनके लिए शिक्षा रोजगार स्वरोजगार व कौशल विकास में और गंभीरता व विकेंद्रित रूप से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि वह सिर्फ समाज की मुख्यधारा से ही ना जुड़े बल्कि समाज के भागीदार नागरिक बन सकें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर CRC रांची के निदेशक जीतेंद्र यादव, बीआरसी रांची के सहायक निदेशक योगेंद्र चंद्र पारखी, डॉ अनुराधा वत्स, झारखंड स्वास्थ्य मिशन से संतोष कुमार, एडवोकेट राकेश कुमार, सामाजिक शिक्षा समन्वयक साइटसेवर्स चंदन कुमार सिंह सक्षम के सह सचिव अजीत कुमार, युवा सचिव अजय कुमार, बोकारो जिला संयोजक सुसेन कुमार दत्ता, रीमा साहू एडवोकेट राकेश कुमार दिव्यांग सेवा केंद्र संचालिका बीणा कुमारी शर्मा समेत अनेक दिव्यांगजन उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment