Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से गुवा पश्चिमी पंचायत में हर घर जल योजना कार्य शुरू, Har Ghar Jal Yojana work started in Guava West Panchayat with the efforts of MP Geeta Koda



गुवा । नोवामुंडी प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न गांव में पानी की समस्या को देखते हुए सांसद गीता कोड़ा ने विभिन्न गांव के तहत आज शुक्रवार को गुवा पश्चिमी पंचायत में हर घर जल योजना कार्य का शुभारंभ कर दिया है। इसके तहत गुवा भट्टीसाई में डीप बोरिंग का कार्य शुरू होने से लोगों में जहां एक और सांसद गीता कोड़ा के प्रति हर्ष व्याप्त है वहीं क्षेत्र में पानी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

डीप बोरिंग का शुभारंभ सांसद गीता कोड़ा के दिशा निर्देशन में नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने पूजा पाठ कर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके तहत गुवा पश्चिमी पंचायत के अंतर्गत जिन जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है वहां पर डीप बोरिंग कर हर घर जल योजना की शुरुआत की जाएगी ताकि लोगों को पानी की किल्लत ना हो। इसके साथ ही इस संबंध में जिप सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने कहा कि गुवा पूर्वी पंचायत में भी डीप बोरिंग का कार्य हर घर जल योजना कार्य का शुरुआत किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU