गुवा सेल माइंस मुख्य महाप्रबंधक बिपिन कुमार गिरी ने मुख्य सेवक के रूप में रथ के चारो ऑर झाड़ू लगाकर छेरा पोंहरा का रस्म अदा किया। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ को रस्सा से खींचते हुए श्री मंदिर तक पहुंचाया। रथ में विराजमान चतुर्धामुरत प्रभु जगन्नाथ,बलभद्र ,देवी सुभद्रा एवं सुदर्शन जी के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब टूट पड़ा।लोग भजन कीर्तन का आनंद लेते नजर आए। वहीं गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव के अगुवाई में पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंध व्यवस्ता देखने को मिली।

No comments:
Post a Comment