जमशेदपुर। परसुडीह डोमन सिंह कॉलोनी में 11000 वोल्ट का हाईटेन्शन तार का पोल पिछले 6 वर्ष से क्षतिग्रस्त होने की सूचना स्थानीय लोगों ने विधायक जुगसलाई को दी थी। विधायक ने संज्ञान में लेकर उक्त स्थल का निरीक्षण भी किया था और विभागीय अधिकारी को जल्द से जल्द पोल बदलने का आदेश दिया था। जिसके बाद आज पोल बदलने का कार्य शुरू हो गया है। कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और सभी विधायक जी का आभार व्यक्त कर रहे है।
No comments:
Post a Comment