Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट को मिले उन्नीस अवार्ड , Rotary Club of Jamshedpur West got nineteen awards


जमशेदपुर। राजगीर में संपन्न हुए रोटरी डिस्ट्रिक्ट, बिहार-झारखण्ड के अवार्ड समारोह में रोटरी क्लब आॅफ जमशेदपुर वेस्ट ने परचम फहराया। राजगीर में सम्पन्न हुए समारोह में रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी सम्राट ने 19 अवार्ड जीते। इसमें क्लब को बेस्ट क्लब और अध्यक्ष निभा मिश्रा को आउट स्टैंडिंग अध्यक्ष का खिताब हासिल हुआ। 

स्टार रोटेरियन का खिताब अमितावा बख्शी और अमरीश सिन्हा को मिला ,साथ ही डॉ अमित मुखर्जी को क्लब बिल्डर अवार्ड से नवाजा गया एंव नए रोटेरियन के अंतर्गत ऋषि चंद्रानी को स्टार्ट रोटेरियन का खिताब हासिल हुआ। कई प्रोजेक्ट को बेस्ट सर्विस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अवार्ड प्राप्त हुए एवं कई अच्छे कार्यों के लिए क्लब की बहुत सराहना की गई। 

सिग्निफिकेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्लब के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर किए गए पब्लिक  इमेज प्रोजेक्ट को खिताब दिया गया।सुंदरबन के घोरामारा द्वीप में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर बस के द्वारा वृक्षारोपण एवं कम्युनिटी सेंटर प्रोजेक्ट को भी अवार्ड प्राप्त हुआ । क्लब को डिस्ट्रिक्ट के द्वारा इतने सारे अवार्ड से सम्मानित किए जाने से क्लब के मेंबर बहुत ही उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU