जमशेदपुर। आज आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत डीबीएमएस कॉलेज के छात्रों ने बेक एंड टेक बेकरी का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्रों के आवागमन की व्यवस्था प्रबंधन द्वारा किया गया था। बेकरी प्रबंधन समिति की श्रीमती शिवगामी बालाकृष्णन ने छात्रों को पावरोटी ,केक ,बिस्किट और टोस्ट के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बनाने की विधि एवं वितरण को विस्तार से समझाया और दिखाया।
छात्र-छात्राओं ने बारीकी से सभी जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राओं में काफी जिज्ञासा और उत्साह था। कॉलेज की सचिव प्रिया धर्मराजन ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण शक्तिशाली ,सकारात्मक शिक्षण उपकरण है , जो सभी शिक्षार्थियों के सामाजिक, व्यक्तिगत और भावनात्मक विकास बढ़ाने में मदद करते हैं । छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव कराना है। शैक्षिक भ्रमण का संचालन कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल ने की । इस भ्रमण में कॉलेज की शिक्षिकाएं और शिक्षक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment