गुवा में यह फ्लैग मार्च गुवा थाना से निकलकर बिरसा नगर दो, कच्ची धौड़ा, रेलवे मार्केट, मस्जिद लाइन, रामनगर होते हुए गुवा बाजार में समाप्त किया गया। वही बड़ाजामदा में बड़ाजामदा थाना से निकलकर, बड़ाजामदा बाजार, फुटबॉल मैदान, टंकी साई, रेलवे साइडिंग होते हुए वापस बड़ाजामदा पहुंची।
इस दौरान बुधवार को घूरती रथ को लेकर शाम को दुकानदारों से अपील किया कि अपनी-अपनी दुकानें बंद रखें। साथ ही कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखें। वही बकरीद पर्व को लेकर शांतिपूर्ण नमाज अदा करने को मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा गया।

No comments:
Post a Comment