Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

घाटशिला में घर के सामने खड़ी टेंपो की चोरी, थाने में शिकायत, जांच में जुटी पुलिस, Theft of tempo standing in front of the house in Ghatshila, complaint in the police station, police engaged in investigation

घाटशिला। मऊभंडार ओपी क्षेत्र के नालापार मुख्य सड़क के किनारे से सोमवार की मध्य रात्रि को घर के बाहर से एक पैसेंजर टेंपो संख्या जेएच 05 डब्लू 9792 की चोरी कर ली गई। इस संबंध में टेंपो के मालिक महावीर प्रसाद ने आसपास खोजबीन करने के बाद मऊभंडार ओपी में एक लिखित शिकायत की है।

इस संबंध में टेंपो के मालिक महावीर प्रसाद ने बताया कि हर बार की तरह उन्होंने अपनी टैंपो को रात्रि में अपने घर के सामने रखा था। पर सुबह देखा तो गाड़ी वहां पर नहीं थी। इस संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।

गाड़ी जल्दी ही बरामद कर ली जाएगी। आसपास के लोगों ने बताया कि घाटशिला में कई तरह के निजी कंपनियां चलाई जा रही है। इसमें बाहर से सैकड़ों लोग इस कंपनी में काम कर रहे हैं। जो एक जांच का विषय है। निजी कंपनियां के आने लगातार चोरी, छेड़खानी का मामला सामने आ रहा है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU