बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटा पंचायत के बेंदा गांव में रसिक जीवन मंदिर परिसर में मंगलवार को भक्ति भाव से मां विपदतारिणी की पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर महिलाओं ने उपवास रखा और 13 प्रकार के फल, फूल, पान, सुपारी, धूब घास और मिठाईयों का भोग लगाकर श्रद्धा पूर्वक मां विपदतारिणी की पूजा की और परिवार की खुशहाली की कामना की।
लोगों में आस्था है कि मां विपदतारिणी की पूजा करने से सभी प्रकार की विपत्तियों से मुक्ति मिलती है। पुजारी कालीपद पांडा ने पूजा संपन्न कराया और भक्तों के बीच मां विपदतारिणी की कथा सुनाई। पूजा समापन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नमिता कुंडू, मंजुरी पाल , सुजाता जाना, लिपिका गिरि समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

No comments:
Post a Comment