Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

विभिन्न मांगों को लेकर टाटा स्टील कंपनी के खिलाफ आगामी 12 जुलाई को 48 घंटा भूख हड़ताल करेंगे : मानसिंह तिरिया, Will go on 48-hour hunger strike on July 12 against Tata Steel Company for various demands : Mansingh Tiriya,


गुवा
 । रविवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले मानसिंह तिरिया जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य के अध्यक्षता में कुंदरीजोर जोड़ापोखर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि आगामी 12 जुलाई को  टाटा कंपनी आयरन ओर माइन्स नोवामुंडी में 48 घंटा भूख हड़ताल किया जाएगा। टाटा कंपनी स्थापित हुए वर्षों से नोवामुंडी में अपना खनन कार्य कर रही है, लेकिन आसपास के गांवों में आज तक कोई विकास नहीं किया है।

इसी तरह जगन्नाथपुर प्रखंड के रामतीर्थ बैतरणी नदी से लौह अयस्क धोने के लिए पानी ले जाकर अपना बिजनेस चला रहे हैं, लेकिन जगन्नाथपुर प्रखंड को किसी तरह का विकास कार्य नहीं किया गया। और अब क्योंझर इंजीनियरिंग कॉलेज से वहां पढ़ रहे छात्र छात्राओं को सीधे टाटा कंपनी में प्लेसमेंट किया जा रहा है। इसका कड़ी निन्दा कर विरोध करते हैं। हमारा मुख्य रूप से  टाटा कंपनी से मांग है कि जगन्नाथपुर प्रखंड को हर खेत में पानी पहुंचाएं, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दे और नौकरी में स्थानीय को प्रथमिकता दे। 

इन मांगों को लेकर 12 जुलाई को डीवीसी नोवामुंडी के समक्ष 48 घंटा भूख हड़ताल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बेरोजगार मजदूर किसान शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर, प्रधानमंत्री,  मुख्यमंत्री, उपायुक्त चाईबासा को प्रेषित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template